नेपाल में भारी बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, भारत के इन राज्यों पर नज़रें

Share the post

Nepal Floods Live News भारत के पड़ोसी देश नेपाल की हालत काफी स्थिति काफी चिंता जनक हो रही है और वर्तमान में नेपाल एक भीषण बाढ़ से आतंकित नजर आ रहा है। नेपाल में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति बन गई है और नेपाल का सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित दिख रहा है आमतौर पर नेपाल में भीषण बाढ़ के मामले लगभग हर साल होते हैं लेकिन इस वर्ष यह और भी भयानक रूप लेते नजर आ रहे हैं।

नेपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित

नेपाल के कई जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित हो रहा है जिसमें आम जनजीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अंग जिसमें लोगों के घर और सके शामिल हैं। नेपाल के कई जिलों में भीषण बाढ़ के चलते सड़क और पुल नष्ट हो रहे हैं और सामान्य जनजीवन पर इसका गहरा असर भी दिख रहा है। नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी तक किसी भी बड़े अनहोनी की कोई सूचना नहीं है हालांकि कुछ रिपोर्टर्स में कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबरें चर्चा में है।

भारत से जुड़े ये राज्य भी निगाहों पर

नेपाल से जुड़े भारत के अनेक राज्य इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल शामिल है उन राज्यों में भी इस बात का असर हो सकता है इस पर अब निगाहें लगी हुई है। भारत की ओर से इस तरह की किसी भी अपरिय घटना की कोई सूचना नहीं है हालांकि नेपाल के काठमांडू और लुंबिनी जिलों से रही सूचनाओं के आधार पर अब भारत के पांच राज्य जो नेपाल के साथ अपनी सीमा जोड़ते हैं उन पर देश की निगाहें जरूर टिकी है।

भारत का आपदा प्रबंधन सक्रिय

भारत के आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियां सक्रिय हैं और इस तरह की घटनाओं पर लगातार नजर रख रही है। हमें मिली जानकारी के अनुसार भारत की आपदा प्रबंधन इकाई नेपाल के साथ भी सहयोग साझा कर रही है। यहां गौरतलब है कि लंबे समय से भारत भी बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहा है और असम जैसे राज्य भारत के लिए काफी चिंताजनक स्थिति वाले राज्य रहे हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्टर्स इस बात पर भी आ रही है कि भारत का संसद भवन भी जल भराव की समस्या का सामना कर रहा है।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!