यूपी में शिक्षक भर्ती के संकेत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

Share the post

UP Teacher Vacancy : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार एक्शन में नजर आ रही है और विशेष रूप से युवाओं के लिए नए अवसर लगातार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सृजित किए जाने की चर्चा हो रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए लाखों हो कार्यों को लेकर ऐलान किया और उसके बाद रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस की सेवाएं देना भी चर्चा में रहा इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक और नए वादे के साथ नजर आ रहे हैं।

क्या बोले यूपी मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े विषय पर एक बयान देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो रहा है और युवाओं के लिए शिक्षक पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए लगातार रोजगार की पिटारे खोले जाने की ओर इशारा कर रही है और पिछले एक महीने से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के लिए एक्शन मैनेजर आ रहे हैं।

कब तक नोटिफिकेशन की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कब समाप्त हो सकता है इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बयानों से यह प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ महीने का इंतजार बताया जा रहा है।

जल्द ही रोजगार के अन्य अवसर भी

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के साथ ही अन्य रोजगार के अवसर देने की बात भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते नजर आ रहे हैं और उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लगातार इस तरह के बयान चर्चा का विषय बना रहे हैं जिसमें वह युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और नौकरियां के लिए बात कर रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था जब उन्होंने एक लाख से भी अधिक नौकरियां अगले 6 महीने में देने की बात की थी।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!