भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, मजबूती से लड़ता नजर आया श्रीलंका

Share the post

India vs Sri Lanka 2nd test : भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मजबूत दिख रही है हालांकि श्रीलंका शुरुआती सको के बाद संघर्ष करता दिख रहा है लेकिन लगातार लड़ता नजर आ रहा है। भारत ने इस श्रृंखला के पहले मैच को जीतकर फिलहाल 1-0 से बढ़त ले ली है।

भारत ने पहले की बल्लेबाजी

दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का विकल्प चुना और एक बेहतर स्कोर तक पहुंचने में टीम कामयाब रही है इसमें देवदत्त पडिकल और ध्रुव जुरेल के शतक शामिल हैं जिसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 503 रन जो विकेट खोकर हासिल किया। भारत की परी की शुरुआत बेहतर रहीम और यशस्वी जयसवाल से लेकर शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत करते हुए लगभग अर्धशतक के नजदीकी पारी खेली शुभ मंगल जो वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान है उन्होंने 50 रन बनाए तो वही यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए। भारतीय पारी में हर खिलाड़ी योगदान देता नजर आया और ऋषभ पंत ने भी अर्थशतक जाते हुए 63 रन बनाए इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने भी 43 रन की पारी खेल।

श्रीलंका की स्थिति खराब

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो 500 से अधिक रनों का पीछा करते हुए शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गिर गए और ऊपर से तीसरे क्रम तक के बल्लेबाज कोई खास रन नहीं बना पाए। सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए आए ओपनर बल्लेबाज लाहिरू उडाना ने क्रमशः 1 और 19 रन बनाए। हालांकि शुरुआती झटकों के बाद अब श्रीलंका की टीम संघर्ष में खड़ी नजर आ रही है लेकिन मजबूती से लड़ती नजर आ रही है तीसरे विकेट के पतन के बाद से अभी यह खबर लिखे जाने तक कोई भी विकेट नहीं गिरा है। यह खबर लिखे जाने तक श्रीलंका 4 विकेट खोकर 130 रन पर खेल रही है और खेल बारिश के कारण रुका हुआ है। श्रीलंका के एक बल्लेबाज पसिन्दू सूरियाबंडारा 65 रन पर नाबाद है।

प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी में चमके

श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाजों को आउट करने में प्रमुख भूमिका में प्रसिद्ध कृष्णा नजर आए और उन्होंने खबर लिखे जाने तक दो विकेट चटकाए। भारतीय टीम यूनिट को भी प्रसिद्ध कृष्ण से काफी ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है और जिस पर प्रसिद्ध कृष्णा काफी खरे उतरे हैं।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!