Newsletter Subscribe
Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Reservation Hatao Movement : देशभर में आरक्षण का मामला काफी ज्यादा चर्चा में है और इसको लेकर अब राजनीतिक घमासान भी शुरू हो चुका है। आरक्षण के विरोध में कुछ संगठन जंतर मंतर सहित देश भर में आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष लगातार आरक्षण के मुद्दे को लेकर अपनी बातें रख रहा है। आरक्षण हटाने के संदर्भ में वर्तमान में देश के अनेक हिस्सों में आंदोलन हो रहा है और जो संगठन आरक्षण के मुद्दे पर यह आंदोलन कर रहे हैं उनकी मांग आरक्षण को जातिगत आधार से खत्म करके आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। इसके साथ ही आरक्षण के नियम में बदलाव की मांग और इस विषय में गंभीर अध्ययन के बाद आवश्यक परिवर्तन की भी मांग चर्चा में है।
लगभग 1 महीने से अधिक समय से देश में आरक्षण को लेकर एक आंदोलन चर्चा का विषय बना हुआ है और इस आंदोलन का मुख्य विषय है क्या आरक्षण को जातिगत आधार देने के बजाय आर्थिक आधार दिया जाए और उसके साथ ही जरूरी बदलाव भी किए जाएं जिससे सही व्यक्ति तक आरक्षण का लाभ पहुंच पाए। हाल ही में जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान पुलिस ने कठोर कार्रवाई की इसके बाद कुछ हिंसा की खबरें भी सामने आई। आंदोलन कर रहे आंदोलन कर्ताओं द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है क्या आरक्षण के नियम में अब संशोधन की जरूरत है और अनेक ऐसे लोग हैं जिन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए और उनकी स्थिति भी आरक्षण लेने की है लेकिन उन्हें आरक्षण नहीं मिल रहा है और प्रतिभाओं के दबाए जाने का कारण भी वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को बताया जा रहा है।
आरक्षण के आंदोलन पर जब राजनीतिक तेज हुई तो हाल ही में विभिन्न मीडिया पोर्टल्स पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि आरक्षण को खत्म नहीं किया जाएगा और ऐसा कोई में का लाल नहीं जो आरक्षण व्यवस्था को खत्म कर दे और इसके साथ ही वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि विरोधियों द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है हालांकि आरक्षण को हटाने के संदर्भ में वह स्पष्ट करते नजर आए क्या आरक्षण को खत्म नहीं किया जाएगा। यह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वायरल हो रहे उसे वीडियो के हिस्से से लिया गया है।
उत्तर प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में यह मुद्दा काफी चर्चा का विषय बन रहा है और जंतर मंतर के साथ ही देश के अनेक हिस्सों में भी आंदोलन देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गम नजर आ रही है और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी सामने आए हैं और उन्होंने आरक्षण को खत्म किए जाने की बात का विरोध किया है इसके साथ ही बिहार के चर्चित चेहरों में शामिल चिराग पासवान का भी बयान सामने आया है जिन्होंने आरक्षण के खत्म किए जाने की मांग को लेकर विरोध जाहिर किया है। इसके साथ ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने भी इसका विरोध किया है और इस पर बैठकर तर्क करने की चुनौती दी है।