राहुल गांधी और विपक्ष को लेकर योगी आदित्यनाथ की दो टूक, संसद और अमित शाह पर बोले

Share the post

लखनऊ ल, उत्तर प्रदेश : देश की संसद को लेकर लगातार माहौल गर्मी हुआ है और केंद्रीय राजनीति में वर्तमान समय में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां विपक्ष और मुख्य रूप से कांग्रेस के नेताओं द्वारा अमित शाह के संसद में आकर दिल्ली जंतर मंतर की प्रोटेस्ट में हुई अभद्रता और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जवाब देने की मांग हो रही है इस पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है।

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विषय में एक बयान में इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र में किसी भी मुद्दे पर बात करना बेहद आवश्यक है और सवाल जवाब की परंपरा होनी चाहिए लेकिन विपक्ष को भी इस मामले पर तैयार रहना चाहिए जवाब सुनने के लिए। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इशारा किया कि विपक्ष लगातार जवाब सुनने से बचता है और जब जवाब दिया जाता है तो संसद में हल्ला गुल्ला होता है और इसके कारण संसद बार-बार स्थगित होती है।

संसद सत्र लगातार हो रहा बाधित

देश की सांसद लगातार बाधित हो रही है और इसमें लोकसभा के साथ ही उच्च सदन राज्यसभा भी प्रभावित हो रहा है। जब से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है तब से लगातार विपक्ष अमित शाह के संसद में आने की मांग कर रहा है हालांकि अमित शाह संसद में अभी तक नहीं आए हैं लेकिन केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपने संसद में दिए गए भाषण में इस बात की पुष्टि की है कि अमित शाह जल्द ही सभी जवाबों के साथ संसद में आएंगे और दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट और छात्रों के मुद्दे पर विस्तृत बात करेंगे।

झारखंड का मामला भी गरमाया

झारखंड में छात्रों का आंदोलन और भी तेज हो रहा है हालांकि झारखंड की सरकार ने छात्रों के लिए ओपन लेटर जारी किया है जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलन करने वाले छात्रों के लिए संदेश है और झारखंड सरकार उनकी बातों को सुनने की ओर बढ़ रही है हालांकि अभी भी कुछ बातों पर मामला फंसा हुआ है जिसमें सभी प्रकरणों की जांच सीबीआई से करवाने पर जोर दिया गया है।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!