सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी, क्रूड ऑयल भी चढा ऊपर

Share the post

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है और अगर वर्तमान समय में बात की जाए तो सोने की कीमतों में लगभग 0.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वहीं चांदी के दाम लगभग तीन प्रतिशत तक ऊपर देखने को मिल रहे हैं। फाइनेंशियल खबरों को प्रकाशित करने वाले एक प्रमुख वेबसाइट investing.com पर लिख रहे आंकड़ों के अनुसार सोने के दाम 4420 डॉलर प्रति औंस वहीं चांदी की कीमत 65.3 5 डॉलर प्रति औंस देखने को मिल रही है।

सोने और चांदी में लौटी हरियाली

लगभग 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में हरियाली देखने को मिल रही है और दम ऊपर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों के अंतरराष्ट्रीय परमाणु पर अगर बात करें तो एक सप्ताह में लगभग चांदी की कीमतें हैं 12% तक बढ़ चुकी है वहीं सोने के दाम भी लगभग 10% तक बढ़ चुके हैं। सोने और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह राहत की खबर है।

ईरान और अमेरिका की जंग का असर

सोने और चांदी की कीमतें अक्सर अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर निर्भर करते हैं और ज्यादातर मामलों में सोने और चांदी के दाम किसी युद्ध के समय ऊपर की ओर बढ़ते देखे जाते हैं हालांकि ईरान और अमेरिका के युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उठा पटक देखने को मिलती नजर आई है और इसके लिए तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य कारण बताया जा रहा है। अमेरिका की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच अब समझौते की राह तैयार हो चुकी है लेकिन पिछले कई महीनो से इस तरह की बातें लगातार सामने आती रही है और सहमति बनते-बनते टूट जाने के कगार पर कई बार पहुंच चुकी है।

सोने चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे कारण क्या है

सोने और चांदी की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं और इसके लिए कई फाइनेंशियल एक्सपर्ट ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में सकारात्मक बातचीत को एक कारण मान रहे हैं लेकिन इस बीच जापान की गिरती मुद्रा येन को बचाने के लिए सामने आए अमेरिका ने पीएम की खरीदारी करके यूरो को बेच दिया है जिससे डॉलर में कमजोरी देखने को मिल रही है और एक बड़ा हिस्सा जो फाइनेंस को बेहतर तरीके से समझता है वह अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और जापान की मुद्रा येन के मजबूत होने को कारण बता रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

सोने चांदी में निवेश करने से पहले सभी बिंदुओं को ध्यान से समझना आवश्यक है हालांकि सोने चांदी के संदर्भ में जाने वाले तमाम एक्सपर्ट दो तरह की बातें कर रहे हैं और इनमें ज्यादातर थोड़ा रुक कर निवेश करने की बात कर रहे हैं। सोनी को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह 4500 डॉलर को तोड़ देता है तो जल्दी यह $5000 के नजदीक पहुंच जाएगा और चांदी को लेकर अब यह आंकड़ा सामने आ रहा है की 63 डॉलर को तोड़ने के बाद अब यह 71 की लाइन में पहुंचने की और बढ़ रहा है।

क्रूड ऑयल के दाम भी बढ़े

क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के दाम भी बढ़ते नजर आ रहे हैं हालांकि अक्सर यह देखा जाता है कि जब भी तेल के दाम बढ़ते हैं तो सोने और चांदी के दाम में गिरावट आती है लेकिन इस बार कुछ ऐसा घटित हो रहा है जो थोड़ा सा चकित करने वाला है। जहां सोने और चांदी के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं तो दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में भी मामूली सा इजाफा होता दिख रहा है इसलिए ज्यादातर एक्सपर्ट इसे जापान और अमेरिका के बीच चल रही दे का कारण बता रहे हैं।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!