झारखंड की राजधानी में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक, घिरी झारखंड सरकार

Share the post

राँची, झारखंड : देश में छात्रों का एक और मुद्दा अब गर्म होता दिख रहा है जहां हिंसा की खबरें लोगों का ध्यान झारखंड की राजधानी रांची की ओर ले जाती दिख रही है। बीते कुछ हफ्तों से झारखंड की राजधानी रांची सहित झारखंड के अनेक स्थानों में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और अब यह हिंसक रूप ले चुका है। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए हालिया प्रोटेस्ट के जैसे ही यह भी विद्यार्थियों का ही एक मुद्दा है जो परीक्षाओं में चल रही गड़बड़ियों को लेकर है हालांकि झारखंड का यह मामला उसे स्तर तक नहीं पहुंच पाया है जिस स्तर तक दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहा विरोध प्रदर्शन पहुंच पाया था हालांकि दिल्ली के जंतर मंतर का प्रोटेस्ट अब अपने अंतिम चरण को पूरा करके खत्म हो चुका है और छात्रों की मांग भी पूरी हो चुकी है लेकिन देश के एक हिस्से में विरोध प्रदर्शन लगभग उन्हीं मुद्दों पर चल रहा है जो अब एक नया रूप ले चुका है…

झारखंड में सोमवार को क्या हुआ

झारखंड लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितता और गड़बड़ियों के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता के साथ व्यवहार किए हैं, तमाम छात्रों का आरोप है कि उन पर लाठियां से निर्दयता पूर्ण तरीके से हमने किए गए हैं जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है। आपको बताते चलें हैं कि विद्यार्थियों का यह विरोध प्रदर्शन झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में चल रही गड़बड़ियों को लेकर है और आज सोमवार के दिन प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के विधान सभा तक शांतिपूर्ण मार्च करने की योजना बनाई थी और इसमें वह सफल भी हो रहे थे लेकिन अचानक छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प होती है और फिर लगातार बर्बरता की खबरें सामने आने लगती है।

झारखंड सरकार पर सवालिया निशान

बीते कुछ हफ्ते पहले ही दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के विरुद्ध प्रदर्शन को लेकर झारखंड की सत्ताधारी सरकार जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन है वह बेहद सक्रिय नजर आई थी लेकिन अब इस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं कि जब कुछ इसी तरह का मामला झारखंड में हुआ है और छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है ऐसे में झारखंड की सरकार उनकी बातें क्यों नहीं मान रही है। विपक्षी नेताओं ने लगातार इस मुद्दे पर मुकरता से बातें रखी है और लगातार वर्तमान झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

राहुल गांधी की भी चुप्पी

केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अब सवालों के घेरे में है वह लगातार विद्यार्थियों और छात्रों के मुद्दे जरूर उठा रहे हैं लेकिन जब उनके गठबंधन की सरकार झारखंड में विद्यार्थियों के साथ निर्माता से बर्ताव कर रही है और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसला नहीं लिए जा रहे हैं तब राहुल गांधी का इस मुद्दे पर सामने नहीं आना भी प्रश्न ऑन के कटघरे में लगातार नए प्रश्न जोड़ रहा है।

छात्रों पर चल वाटर कैनन

झारखंड के रांची में विधानसभा के पास हुए छात्रों और पुलिस के झड़प में वाटर कैनन चलाए जाने की भी बात सामने आ रही है जिसकी पुष्टि भी लगभग हो चुकी है इस बारे में मीडिया एजेंसी IANS के ट्विटर हैंडल पर अनेक रिपोर्ट्स मौजूद है।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!