उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आगाज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की नागरिकों से अपील

Share the post

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दी है और इसकी शुरुआत को उन्होंने देश के गर्व के साथ जुड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा की आगाज के साथी उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों से एक खास अपील भी की है जिसके तहत उत्तर प्रदेश के हर घर पर तिरंगा लगाए जाने का विशेष अनुरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आयोजन में इस यात्रा की सराहना करते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि वह किसी यात्रा को सफल बनाने में विशेष योगदान दें और उन्होंने लगभग 30000 युवाओं के इस यात्रा में शामिल होने की बात भी की।

क्या है तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा मुख्य रूप से देश भर में आयोजित एक जुलूस है जिसमें युवा और तमाम देश के नागरिक तिरंगा को लेकर सड़कों पर और संबंधित स्थान पर एक जुलूस निकालते हैं और उसमें देशभक्ति से जुड़े तमाम प्रकार के आयोजन भी किए जाते हैं हालांकि इस तिरंगा यात्रा का स्वरूप अलग-अलग राज्यों में अलग-लग रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश के केंद्र में इस जुलूस को एक बड़ी नजर से देखा जा सकता है और देशभर में अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक खर्च और उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा में लोग सम्मिलित होते नजर आए हैं। हालांकि वर्ष 2026 में अब तिरंगा यात्रा में युवाओं का क्या रुख होता है यह देखना होगा। यहां आपको बताना जरूरी है कि तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान का एक हिस्सा है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।

आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और देश के अनेक जननायकों और आजादी के अनेक पुरोधाओं के सम्मान के लिए और राष्ट्र में राष्ट्र प्रेम की भावनाएं और बेहतर हूं इस सोच के साथ आजादी के अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत की थी जो वर्ष 2021 में शुरू हुई थी और अभी तक यह चल रही है हालांकि इसका लक्ष्य था भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर देशभर में एक राष्ट्रव्यापी आयोजन को बढ़ावा देना। उत्तर प्रदेश जैसे अनेक राज्य अभी भी इस अभियान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं नजर आते हैं।

Share your love
Maahi Singh
Maahi Singh

She is a highly experienced journalist with 4 years of experience in journalism. She primarily covers political, economic, international sports, and state-related news topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने ईमेल पर हमारी खबरें प्राप्त करें, हमारी ईमेल नोटिफिकेशन सेवा को सब्सक्राइब करें!